Bhurkunda jmm

 

राज्य और पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति: राजेंद्र महतो 

भुरकुंडा (रामगढ़): भुरकुंडा स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखंड कार्यालय में सोमवार को शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

इस दौरान प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र महतो ने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का निधन राज्य के लिए अपूर्णीय क्षति है। संगठन ने कर्मठ कार्यकर्ता खोया है, इसकी भरपाई संभव नहीं है। राज्य के हित उनके द्वारा किए गए कार्यों और प्रयासों को हमेशा याद रखा जाएगा।

शोक सभा में रामदास बेदिया, बंटी कुमार, अब्दुल कलाम अंसारी, जयलाल सिंह, आजाद रजा, राम लखन मुंडा, सूरज हेंब्रम, सुलेंद्र सोरेन, महावीर मांझी, शंभूलाल मांझी सहित कई झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

 

यह भी पढ़ें – झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हार्ट अटैक से निधन, गिरिडीह में ली अंतिम सांस