Many programs on the occasion of World Menstrual Hygiene DayMany programs on the occasion of World Menstrual Hygiene Day

साहिबगंज: विश्व माहवारी स्वच्छता दिवस के तहत जिला अंतर्गत सभी प्रखंडों के विभिन्न ग्राम पंचायतों/राजस्व ग्रामों में माहवारी संबंधी चुनौतियों विषय पर कई प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में महिलाओं एवं किशोरियों के बीच माहवारी के दौरान हाइजीन और स्वच्छता के महत्त्व को बढ़ाए जाने हेतु जागरूकता कार्यक्रम किया गया। इसके साथ ही अनियंत्रित ठोस अपशिष्ट के उत्पादन में पर्यावरण पर बढ़ते भार, उचित प्रबंधन तंत्र के व्यापक स्तर पर कवरेज में कमी, माहवारी स्वच्छता उत्पादों की उपलब्धता में कमी, किशोरियों एवं महिलाओं के स्वास्थ्य एवं हाइजीन को प्रभावित करने संबंधी जानकारियां दी गई।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं एवं किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का भी वितरण किया गया। वहीं संध्या काल में महिलाओं एवं किशोरियों के द्वारा कैंडल मार्च निकाला गया और दीप जलाया गया। 

इस कार्यक्रम के आयोजन में पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, जेएसएलपीएस इत्यादि विभागों के जिला एवं प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों /कर्मियों एवं आईएए के प्रतिनिधि के साथ-साथ विभिन्न ग्रामों के जलसहियाओं, स्वयं सहायता समूह की दीदियों एवं ग्रामीण महिलाओं और किशोरियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।