30 सितंबर को रवाना होगा बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों का जत्था
भुरकुंडा (रामगढ़): सांसद तीर्थ दर्शन महाभियान को लेकर शनिवार को भुरकुंडा पंचायत भवन में भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय पासवान की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बाबला, सांसद प्रतिनिधि राधेश्याम अग्रवाल, सांसद प्रतिनिधि खोखा सिंह, सांसद प्रतिनिधि पूनम साहू, सांसद प्रतिनिधि सतीश मोहन मिश्रा, सांसद तीर्थ दर्शन लोकसभा संयोजक जुगनू सिंह, बीएसएनएल दूरसंचार सलाहकार समिति सदस्य योगेश दांगी, रामगढ़ जिला सोशल मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा शामिल रहे। बैठक में सर्वप्रथम मंचासीन अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र देकर किया गया।
बैठक के दौरान हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से जारी तीर्थ दर्शन महाभियान के निमित्त जानकारियां दी गई। बताया गया कि बीते वर्ष 29 जून 2025 को महाभियान आरंभ हुआ। जिसमें हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल के सौजन्य से लोकसभा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों से तीर्थ दर्शन को इच्छुक बुजुर्गों के लिए तीर्थ यात्रा की व्यवस्था की जाती है। कहा गया कि आगामी 30 सितंबर को भुरकुंडा पंचायत से 64 तीर्थयात्रियों का जत्था बस से काशी, प्रयागराज, विंध्याचल और अयोध्या के लिए रवाना होगा। पंचायत में निवास करनेवाले जो भी बुजुर्ग तीर्थ यात्रा पर जाने की इच्छा रखते हैं वे संपर्क कर सकते हैं।
बैठक में मंडल उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद,महामंत्री ने ज्योति सिंह, राजेश सोनी , मंडल मंत्री विजय कुमार, सत्येंद्र सिंह, अशोक तिवारी, बिनोद सिंह, मनोज गुप्ता, शुभम गुप्ता, निशांत कुमार, मिंटू सोनी, भोला कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।
