बरकाकाना (रामगढ़): बरकाकाना के सीसीएल फुटबॉल ग्राउंड में गुरुवार को नमो फुटबॉल टूर्नामेंट का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भारतीय जनता पार्टी बरकाकाना मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो और मंच संचालन बासु प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बरकाकाना मंडल सांसद प्रतिनिधि शिव शरण साहू उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का शुभारंभ अतिथियों द्वारा मशाल जलाकर किया गया। मैच शुरू होने से पूर्व सभी खिलाड़ियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। अवसर पर मंडल अध्यक्ष नूतन कुमार महतो ने नमो फुटबॉल टूर्नामेंट ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा अवसर है। 

टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच दाड़ीदाग और डुड़गी के बीच खेला गया। जिसमें दाड़ीदाग ने पेनल्टी शूट में जीत दर्ज की। बताया जाता है कि टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही है। पहले दिन कुल सात मैच खेले गए। रेफरी के रूप में रेफरी के रूप में विक्की बेदिया, एसटी सूर्या, संजीत मुंडा और राजू बेदिया ने योगदान दिया।

मौके पर मंडल उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा, किसान मोर्चा प्रदेश संयोजक अबु तालिम, मंडल मंत्री अमरनाथ कुमार, मंडल मंत्री दिलीप बेदिया, नागेश्वर उरांव, वार्ड पार्षद गीता देवी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं खेलप्रेमी उपस्थित थे।