पतरातू (रामगढ़): स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतरातू प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसके साथ ही उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी।
अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, पतरातू पंचायत के मुखिया गिरिजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता, शाह कॉलोनी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य विजयालक्ष्मी सिंह, उप प्रमुख बबीता पांडेय सहित सभी पंचायत समिति सदस्य प्रखंड कार्यालय के प्रधान सहायक चितरंजन कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कनिष्ठ अभियंता, जनसेवक सुमित कुमार, संदीप कुमार, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि सीताराम मुंडा, जिला परिषद सदस्य राजाराम प्रजापति समेत प्रखंड और अंचल के अधिकारी-कर्मचारी सहित स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
विभिन्न सरकारी कार्यालयों में शान से फहराया गया तिरंगा
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पतरातू प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालयों एवं संस्थानों में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। प्रखंड पशुपालन कार्यालय में पशुपालन पदाधिकारी डॉ. अमित गुप्ता ने ध्वजारोहण किया। वहीं, पतरातू पंचायत भवन में मुखिया गिरजेश कुमार और पेयजल एवं स्वच्छता कार्यालय में कनीय अभियंता रोहित उरांव ने तिरंगा फहराया। अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, प्रखंड प्रमुख कौशल्या देवी, उप प्रमुख बबीता पांडे, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता, शाह कॉलोनी पंचायत समिति सदस्य विजयालक्ष्मी सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भी फहराया गया तिरंगा
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. धीरेंद्र कुमार ने ध्वजारोहण किया। मौके पर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, डीआर पल्लवी झा, बृजेश सिंह, एएनएम रेखा चौधरी, रिंकी देवी, रेखा कुमारी, प्रियंका कुमारी, प्रमिला कुमारी, जीएनएम निहारिका कुमारी सहित अजय राय, विवेक भंडारी, भोला कुमार एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।सभी स्थानों पर उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने तिरंगे को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया।

शहीद भगत सिंह चौक पर किया गया झंडोत्तोलन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीद भगत सिंह चौक, पतरातू में समारोहपूर्वक झंडोत्तोलन किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार गुप्ता, अंचल अधिकारी मनोज चौरसिया, समाजसेवी मनमोहन प्रसाद गुप्ता, पतरातू मुखिया गिरजेश कुमार, पंचायत समिति सदस्य ज्योति गुप्ता एवं विजयलक्ष्मी सिंह ने संयुक्त रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन के उपूउपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान गाया और देश की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा का संकल्प लिया। मौके पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

