स्वामी विवेकानंद के विचार हमेशा रहेंगे प्रासंगिक: बी.डी. राम
गढ़वा: नेहरू युवा केंद्र संगठन गढ़वा के तत्वावधान में शुक्रवार को स्वामी विवेकानंद जयंती पर राष्ट्रीय युवा दिवस एवं सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन रामासाहु उच्च विद्यालय के प्रशाल भवन में किया गया कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बी.डी..राम शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सांसद बी.डी राम, आरके पब्लिक स्कूल के निदेशक सह भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय, सांसद प्रतिनिधि प्रमोद चौबे और नेहरु युवा केंद्र के लेखापाल चार्ल्स बोदरा के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर और युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पणव पुष्पअर्पित कर किया गया। इससे पूर्व अतिथियों को शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में युवा मंडल एवं महिला मंडल की सदस्यों सहित विद्यालय के बच्चों ने भाग लिया।
इस दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद बीड़ी राम ने कहा कि कहा कि स्वामी विवेकानंद ऐसे थे की उनके विचारों और आदर्शों को भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के तमाम देशों में प्रेरणा स्त्रोत माना जाता है। उन्होंने अपने ज्ञान के बल पर विश्व में अमिट छाप छोड़ी है। सांसद ने कहा कि आज युवाओं को अपने जीवन मे लक्ष्य निर्धारित पर कार्य करने की जरूरत तभी सफलता मिल सकती है।
वहीं भाजपा नेता अलख नाथ पांडेय ने कहा की आज के युवा मोबाईल के जकड़न मे है। इससे से युवाओं को निकल कर इनके बताये हुए मार्गों पर चलने की जरूरत है। साथ ही उन्होंने युवाओं को अपने दैनिक जीवन को योग अपनाने की भी बात कही।
अवसर पर लेखापाल चार्ल्स बोदरा ने कहा 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। आज ही के दिन देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस/ सप्ताह मनाया जाता है।इस सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन 19 जनवरी तक सभी प्रखंडों में किया जाएगा।
कार्यक्रम के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम, निबंध प्रतियोगिता, स्वच्छता कार्यक्रम, योगासन एवं खेलकूद जागरूकता रैली ,हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में विजयी हुए प्रतिभागियों के बीच पुरुस्कार वितरण एवं प्रमाण पत्र दिया जायेगा।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने महाराष्ट्र के नासिक में चल रहे प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण को भी देखा गया। इसके साथ ही लाइव प्रसारण जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं गांवों में लोगों ने नेहरु युवा केंद्र के युवा मंडल के सदस्यों को दिखाया गया।
वहीं कार्यक्रम के दौरान युवाओं को सड़क सुरक्षा को लेकर शपथ दिलायी गई और नियमों की जानकारी देकर अन्य लोगों को जागरूक करने की बात कही गई। कार्यक्रम में मंच संचालन नीरज श्रीधर और धन्यवाद ज्ञापन लेखापाल चार्ल्स बोदरा ने किया।
मौके पर भूमि विकास बैंक के निर्देशक प्रफुल सिंह, समाजसेवी विनय कुमार सिंह, प्राचार्य राजा राम पासवान, विश्वनाथ दुबे, अंजली सास्वत, एमटियस रमेश कुमार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक खुशबू कुमारी, पूजा कुमारी, रितु कुमारी, अंजनी कुमारी, जितेंद्र कुमार, बनारसी कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।