रामगढ़: विधानसभा चुनाव स्वच्छ, शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर मंगलवार को रामगढ़ टाउन हॉल समीक्षात्मक बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें 22  बड़कागांव विधानसभा के सामान्य प्रेक्षक वी. सरवना, पुलिस प्रेक्षक 23 रामगढ़ विधानसभा देवव्रत दास, व्यय प्रेक्षक बड़कागांव विधानसभा सुमेंदू कुमार दास, व्यय प्रेक्षक रामगढ़ विधानसभा पीयूष शुक्ला, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त चंदन कुमार और पुलिस अधीक्षक अजय कुमार मौजूद रहे।

बैठक के दौरान उपस्थित पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ और पतरातु, सभी प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी एवं चुनाव से संबंधित अन्य पदाधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, चुनाव के दौरान सेक्टर पदाधिकारियों और सेक्टर पुलिस पदाधिकारियों के कार्य एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देश के अनुरूप कार्य करने से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए।

By Admin

error: Content is protected !!