बुढ़मू (रांची): प्रखंड के छापर गांव में रविवार को विश्व हिन्दू परिषद सह बजरंग दल की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता विक्की जी ने की और रांची जिला बजरंग दल संयोजक बिनोद विश्वकर्मा मुख्य अतिथि रहे। बैठक में संगठन विस्तार, गांव-गांव पहुंच और सनातन धर्म संबंधी मुद्दों पर चर्चा करते हुए नए युवाओं को जोड़ने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने और तन-मन-धन से संगठन के कार्यों में सक्रिय रहने का निर्देश दिया गया। बैठक में आगे गौ रक्षा, सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार और सामाजिक समरसता पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। इस दौरान स्थानीय स्तर पर जनसमर्थन बढ़ाने और सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा के लिए सक्रिय अभियान चलाने का आह्वान भी किया गया।

बैठक में दिनेश उरांव, विनोद राणा, पिपरवार मंडल सामाजिक समरसता प्रमुख मुकेश राणा, दीपक कुमार प्रसाद, बालक लोहार, शंकर लोहार, छोटू नायक, सूरज सिंह, जगदेव पासवान, सीताराम भुईया, बालक लोहरा, विक्रम भुईया, लाला मोहन सिंह, राजेश भुईया, करामचंद लोहरा, भोला मुंडा, रोहित चंद्रवंशी और अजय कुमार पासवान सहित अन्य लोग शामिल थे। 

By Admin

error: Content is protected !!