रामगढ़: पतरातू के नलकारी डैम में जलस्तर उच्चतम सीमा पर पहुंचने के बाद मंगलवार की रात फाटक संख्या 4 और 5 को खोला गया। जिससे डैम से 264 क्यूसेक पानी निकासी होती रही है। वहीं मंगलवार की रात जारी बारिश और बढ़ते जलस्तर के मद्देनजर बुधवार को एहतियातन फाटक संख्या 3 और 6 को भी खोल दिया गया है। जिससे फिलहाल 800 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। जिला प्रशासन रामगढ़ स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और लोगों से सतर्क रहने की अपील की जा रही है।

वहीं संपदा पदाधिकारी शेष परिसंपत्ति पीटीपीएस विवेक कुमार ने बताया कि बारिश से जलस्तर उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। माइकिंग से एनाउंसमेट के बाद फाटक खोले गए। फिलहाल चार फाटक खोले गए हैं, जिससे बढ़े हुए पानी की निकासी की जा रही है। इससे नदियों और अन्य जलस्त्रोतों में पानी का स्तर बढ़ा है। स्थिति सामान्य होने तक लोग नदी और जलस्त्रोतों के आसपास बिल्कुल भी नहीं जाएं।
