रांची: श्री रामलला पूजा समिति रांची के तत्वावधान में आगामी दुर्गा पूजा के लिए बुधवार को जिला स्कूल प्रांगण में विधि-विधान से भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया और उत्साहपूर्वक “जय श्री राम” और “जय मां दुर्गा” के जयकारे लगाए।

समिति ने बताया कि दुर्गा पूजा को भव्य और सुव्यवस्थित बनाने की सभी तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बताया गया कि इस वर्ष समिति द्वारा बनारस के प्रसिद्ध “सर्ववेद मंदिर” की भव्य थीम पर आकर्षक पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र होगा। पूजन कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी की अध्यक्षता और सचिव सीपी सिंह और कुणाल आजमानी के नेतृत्व में आयोजित किया गया। 

अवसर पर समिति के दीपक चौधरी, रोहित अग्रवाल, प्रकाश धेलिया, मनीष लोधा, बादल सिंह, सोनू भारद्वाज, सागर, भाविन राठौड़, शुभम शर्मा, रोहित पांडेय, ओमप्रकाश शर्मा, प्रथम भाला, अनिल चौधरी, रवि प्रकाश टूना, राजीव कुमार, राजीव टटिया, कृष्णा अग्रवाल, शुभम मित्तल, अमन प्रकाश सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

 

By Admin

error: Content is protected !!