रांची: खेलगांव में 26 अक्टूबर को 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन समारोह आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को आमंत्रित किया गया है। शुक्रवार को अपर पुलिस महानिदेशक (एडीजी), जैप प्रिया दुबे ने कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में उनसे मुलाकात कर औपचारिक निमंत्रण सौंपा।
15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता 2026-27 का समापन समारोह बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम, खेलगांव, रांची में होगा। मुलाकात के दौरान जैप के आईजी सुनील भास्कर और डीआईजी कार्तिक एस. भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया और प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं।

