बड़कागांव : चोरी के आरोप में पुलिस ने एक को न्यायिक हिरासत में भेजा

बड़कागांव : पुलिस ने एक मकान का ताला तोड़कर गहने चुराने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार बीते पांच सितंबर को बडकागांव थाना क्षेत्र के छवनिया निवासी गुलाम वारिस के मकान का ताला तोड़कर गहनों की चोरी हुई थी। जिसपर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू किया। जांच के क्रम में पुलिस ने स्थानीय मोहम्मद अरमान खान (23वर्ष) को गिरफ्तार कर पूछताछ किया। आरोपी अपना अपराध कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गहने बरामद कर लिये हैं। आरोपी को कांड संख्या 228 आईपीसी की धारा 461और 380 के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

By Admin