श्री राम आदर्श, अनुशासन और कर्तव्य परायणता के अप्रतिम उदाहरण : विजयंत |
रामगढ़: भुरकुंडा स्थित ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में राम जन्मभूमि मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के शुभ अवसर पर गुरुवार को रामायण का मंचन हुआ। जिसमें विद्यालय के विभिन्न कक्षाओं के छात्र-छात्राओं द्वारा रामायण से जुड़ी झांकियों का मंचन किया गया। आठवीं कक्षा की छात्रा खुशी कुमारी द्वारा एक अति मनोरम गीत भी प्रस्तुत की गई। वहीं कक्षा नौवीं की छात्रा रानी कुमारी द्वारा “मेरे घर राम आएंगे” गीत पर अति मनोरम प्रस्तुति दी गई।
वहीं अवसर पर विद्यालय के किंडर गार्डन के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें उन्होंने भगवान श्री राम, भगवान लक्ष्मण और माता सीता तथा महावीर हनुमान और उनके वानर सेना के रूप में जीवंत झांकी प्रस्तुत की।
कार्यक्रम के शुभारंभ विद्यालय प्राचार्य और सचिव महोदय के द्वारा संयुक्त रूप से श्री राम की तस्वीर पर दीप प्रज्जवलन, आरती और मंत्रोच्चार के साथ किया गया। कार्यक्रम का संचालन कला शिक्षक सिद्धार्थ कुमार और वैभव कुमार के द्वारा किया गया। मौके पर प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि प्रभु श्री राम आदर्श, अनुशासन और कर्त्तव्य परायणता के अप्रतिम उदाहरण हैं।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में सचिव गजाधर महतो प्रभाकर, जय किशोर महतो, अंजू पटेल, वैभव कुमार, धर्मेश सोनी, मिथिलेश बेदिया, सूरज देव सिंह, कंचन सोनी, कंचन दास, विश्वक सेन, अनुराग मद्धेशिया, वर्षा टेटे, गीता प्रसाद, सीमा हेंब्रम, प्रिया सिंह, रुचि सिंह, पूनम सिन्हा, अंजली सिन्हा, बबीता सिंह, ललिता यादव, सुनील साव, सोनी कुमारी, कृष्ण कुमार एम्बेसटा, गौरव कुमार साहू, शीला बेदिया, शबाना खातून, काजल बनर्जी, सरिता देवी, अजीत शर्मा, मोहनलाल बेदिया, सिद्धार्थ कुमार इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा।