नई कमेटी की हुई घोषणा, अध्यक्ष बने उमंग सुल्तानिया
रांची: राजधानी रांची के भूतहा तालाब स्थित श्री दुर्गा पूजा समिति ने रविवार को विधि-विधान के साथ खूंटी पूजन किया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के साथ आगामी दुर्गा पूजा महोत्सव की औपचारिक शुरुआत हुई।
खूंटी पूजन के अवसर पर समिति के मुख्य संरक्षकों किशोर साहू, राजकुमार गुप्ता, उदय साहू, रवि कुमार पिंकू, गोपाल पारीक, डॉ. अभिषेक रामाधिन, दीपू सिंह और शंकर दुबे की मौजूदगी में नई कमेटी की घोषणा की गई। नई कमेटी में उमंग सुल्तानिया को अध्यक्ष, प्रिंस मेहता को महामंत्री और राहुल सिंह को कार्यकारिणी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कमेटी पूजा को अधिक भव्य और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर चर्चा की। समिति ने बताया कि तैयारियों को चरणबद्ध तरीके से आगे बढ़ाया जाएगा।
कार्यक्रम में रमेश सिंह, संजय सिंह (लल्लू सिंह), नन्द किशोर सिंह चंदेल, शशि वर्मा, विक्की वर्मा, हीरु सिंह, नमन भारतीय, करण सिंह, मोहित रजक, रोहन सिंह, अर्जुन सिंह, आशीष रजक, आकाश रजक, प्रियांशु वर्मा समेत समिति के कई सदस्य मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें – भुरकुंडा: बीएलए आउटसोर्सिंग कंपनी में सात लोगों को मिला नियोजन, आंदोलन वापस
