रांची: महानगर काली पूजा समिति ने जयपाल सिंह स्टेडियम के सामने भूमि पूजन कर काली पूजा की तैयारियों का शुभारंभ किया। शहर में पंडालों का निर्माण शुरू हो गया है और कारीगर मां काली की प्रतिमाओं को अंतिम रूप दे रहे हैं।
पंडित सुभाष चन्द्र मिश्रा, पंडित चन्द्र भूषण मिश्र और जजमान बबलू वर्मा ने अनुष्ठान संपन्न कराया। गणेश पूजा, वरुण पूजा और बांस पूजन के बाद समिति के मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे, अध्यक्ष विनय कुमार सिंह और वरिष्ठ संरक्षक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने सदस्यों को चुनरी देकर सम्मानित किया।
आलोक कुमार दूबे ने काली पूजा को शक्ति, आस्था और सामाजिक एकता का प्रतीक बताया। विनय कुमार सिंह ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और स्वच्छता समिति की प्राथमिकता है।
कार्यक्रम में सिद्धार्थ शंकर, रोहन सिंह, मेहुल दूबे, बंटी वर्मा, कुमार बंटी, दिलीप सिंह, रुपेश वर्मा, अर्जुन सिंह, राहुल सिंह, आकाश रजक, राम पाण्डेय, आनंद राज, विक्की वर्मा और गौतम दूबे सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।

