रांची: अल्बर्ट एक्का चौक स्थित चंद्रशेखर आजाद दुर्गा पूजा समिति की ओर से द्वारिकाधीश मंदिर की तर्ज पर निर्मित भव्य पूजा पंडाल का बुधवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं से दुर्गोत्सव को श्रद्धा, शांति और आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की।

आदित्य साहू ने कहा कि त्योहार खुशियों, प्रेम और भाईचारे का संदेश देते हैं। सभी लोग आपसी सद्भाव के साथ मिल-जुलकर पर्व मनाएं। साथ ही मां दुर्गा से देश और राज्य की उन्नति तथा प्रत्येक परिवार की सुख-समृद्धि की कामना करें।

उद्घाटन समारोह में पूजा समिति के अध्यक्ष रमेश सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय, प्रदेश मंत्री सरोज सिंह, प्रदेश मीडिया प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक जीतू चरण राम, रामकुमार पहान, जिला अध्यक्ष धीरज महतो और नरेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।

