उरीमारी (हजारीबाग): राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व राजू यादव ने किया।
इस दौरान महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके विचारों को याद किया गया। साथ ही संघ के पूर्व क्षेत्रीय सचिव और हजारीबाग युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष दिवंगत दिलीप यादव की जयंती भी मनाई गई और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
राजू यादव ने कहा कि गांधी जी ने सत्य और अहिंसा से देश को एकजुट किया और आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। शास्त्री जी सादगी और ईमानदारी के प्रतीक थे। उनका जय जवान, जय किसान का नारा आज भी उतना ही जरूरी है। हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।
मौके पर सीताराम किस्कू, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, कंचन मांझी, गणेश राम, विश्वनाथ मांझी, टहल गोप, राज कुमार सिंह, राजेंद्र यादव, भोला रविदास, अशोक यादव, संजय यादव, राम प्रवेश दास, अशोक कुमार, शीगु मांझी, दीपक यादव, नवीन कुमार, कल्याण मिश्रा, पप्पू यादव, विनोद प्रजापति, भोला किस्कू, मिथुन हेंब्रम, राजन कुमार, देवा हेंब्रम, किसान किस्कू, राहुल किस्कू सहित कई लोग मौजूद थे।
