बड़कागांव: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यालय उरीमारी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय सचिव राजू यादव ने झंडोत्तोलन कर तिरंगें को सलामी दी।
मौके पर मुख्य रूप से सीताराम किस्कू, डॉ जी आर भगत, महादेव बेसरा, कानू मरांडी, कंचन मांझी, लालो महतो, दीपक विश्वकर्मा, गणेश राम, बाल्मीकि यादव, मोहम्मद अली हसन खान, टहल गोप, संजय कुमार यादव, रवि पावरिया, विश्वनाथ मांझी, भोला रविदास, राम नारायण सिंह, राजकुमार सिंह, राजेंद्र यादव, मना राम मांझी, मन्नू टुडू, जतरू बेसरा, धर्मदेव करमाली, गिरधारी प्रजापति, तालो बेसरा, सुखलाल मांझी, पुरन मांझी, लालदेव सोरेन सहित कई लोग मौजूद थे।