संविधान नागरिकों के हितों की सुरक्षा करती है: अखिलेश कुमार चौधरी
रामगढ़: भुरकुंडा स्थित ए’ला एंग्लाइज विद्यालय में दिन शुक्रवार को धूमधाम के साथ 75वां गणतंत्र दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पतरातू रेंजर अखिलेश कुमार चौधरी सहित पूर्व ओपी प्रभारी भुरकुंडा संतोष कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष शिव चरण महतो, सचिव डॉ. गजाधर महतो प्रभाकर, निदेशक विक्रांत कुमार, प्राचार्य बिजयंत कुमार उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि का स्वागत केजी क्लास के बच्चों के द्वारा संगीतमय नृत्य की प्रस्तुति के द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा संचालित परेड का निरीक्षण किया तथा राष्ट्रीय झंडा फहराया। कार्यक्रम के दौरन विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम जैसे नृत्य, गीत, संगीत, भाषण, नाटक इत्यादि का मंचन किया गया।
वहीं विभिन्न प्रकार के खेल एवं कला संबंधी प्रतियोगिताओं में सफल हुए विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि के द्वारा सम्मान दिया गया तथा साथ ही पराक्रम दिवस के मौके पर साहसी मिशन में सफल छात्राओं को भी सम्मान दिया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारा राष्ट्रीय त्योहार है भारतीय नागरिक होने के नाते भारतीय संविधान हम सभी के अधिकारों को सुरक्षित रखती है और राष्ट्र को एक निश्चित दिशा में आगे बढ़ने का निर्देश देती है विभिन्न प्रकार के सामाजिक विवादों को दूर करने एवं भारतीयता को आगे बढ़ाने में भारतीय संविधान का आम योगदान रहा है।
मौके पर उपस्थित रहे निवर्तमान थाना प्रभारी भुरकुंडा संतोष कुमार ने भी कहा कि हम सभी को अपने मतदान का प्रयोग करना चाहिए तथा भारतीयों को संविधान द्वारा सुनिश्चित विधि विधान का पालन करना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन कला शिक्षक सिद्धार्थ कुमार और 11वीं के छात्र वैभव कुमार ने किया कार्यक्रम के द्वारा इन्होंने विभिन्न प्रकार के सामरिक और समसायिक घटनाओं पर एंकरिंग के माध्यम से अभिभावकों को जानकारियां प्रदान की तथा विभिन्न भारतीय पहलुओं पर अपनी ज्ञान से अभिभूत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय प्राचार्य विजयंत कुमार ने अभिभावकों से कहा कि विद्यालय बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विश्वास रखता है और विद्यालय ही वह पहला स्थान है जहां पर बच्चे राष्ट्रीयता की भावना से उत्प्रोत होकर के राष्ट्र सेवा के प्रति अग्रसर होते हैं।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यापिका अंजू पटेल, वैभव कुमार, जय किशोर महतो, धर्मेश कुमार सोनी, सिद्धार्थ कुमार, सूरज देव सिंह, विश्वक सेन, गौरव कुमार साहू, सुनील कुमार साव,अजीत शर्मा, कंचन सोनी, कंचन दास, अनुराग मद्धेशिया, मिथिलेश कुमार बेदिया, कृष्ण कुमार अंबेष्टा, शिला बेदिया, शबाना खातून, अंजली सिन्हा, बबीता सिंह, काजल बनर्जी, शीला देवी, वर्षा टेटे, ट्विंकल पॉल, सपना मिंज,सरिता देवी, जलेश्वर महतो, सीमा हेंब्रम, प्रिया कुमारी, पूनम सिंह, रुचि सिंह ,सीमा मुंडा, सुनीत एक्का,पूजा हेंब्रम ,ललिता देवी, नीतू सिंह इत्यादि।