पाकुड़: रविन्द्र भवन टाउन हॉल में उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने सभी पंचायतों के मुखिया, रोजगार सेवक, पंचायत सचिव, कनीय अभियंता, सहायक अभियंता, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ पंचायत स्तर पर चल रही विभिन्न प्रकार के योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने हेतु एक दिवसीय कार्यशाला को संबोधित किया।

कार्यशाला का विधिवत उद्घाटन के उपरांत श्री मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने पंचायतों में चल रहे विभिन्न योजनाओं में प्राप्त शिकायतों पर चर्चा किया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के अभिभावक के रूप में प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्राप्त शिकायतों को दूर किया जाता रहा है, जिससे जनता का विश्वास जिला प्रशासन पर बढ़ा है। जिला प्रशासन सभी कर्मचारी एवं पदाधिकारियों का समूह है जिसे जनता के लिए कार्य करना है।

इस दौरान उप विकास आयुक्त मो. शाहिद अख्तर के द्वारा भी कार्यशाला के उद्देश्य एवं शिकायतों पर प्रकाश डाला। इसी प्रकार प्रखंड विकास पदाधिकारी अमड़ापाड़ा देवेश द्विवेदी ने मनरेगा की बारीकियों से अवगत कराया तथा लिट्टीपाड़ा के प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अबुआ आवास पर विस्तृत जानकारी दिया।

इसी क्रम में पाकुड़िया के प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री साइमन मरांडी के द्वारा 15 वें वित्त योजना के बारे में बताया तथा ग्राम सभा के आयोजन पर प्रकाश डाला एवं नियमों को बताया। जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्रीमती कंचन कुमारी के द्वारा पंचायत राज के कर्तव्य को बताया गया। जिला कार्यक्रम समन्वयक, पीरामल फाउंडेशन सुदीप्तो हाजरा ने जीपीडीपी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

वहीं परियोजना पदाधिकारी मोतिउर रहमान के द्वारा सभी मुखिया को बिरसा सिचाई कुप सम्बर्धन योजना में गुणवत्ता पर ध्यान देने एवं मजदूरो के खाता को ABPS में शत प्रतिशत कन्वर्ट करने का निर्देश दिया गया।महेशपुर के प्रखंड विकास पदाधिकारी सिद्धार्थ यादव ने धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम का समापन किया।

 

By Admin

error: Content is protected !!