पूरे कोरोना काल रहे जनता से दूर, आज बरगलाने निकले हैं विपक्षी: अंबा प्रसाद

हजारीबाग:  केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के ठुठुंगवा में शनिवार को सादगीपूर्ण तरीके से कांग्रेस परिवार मिलन समारोह सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष रविंद्र कुमार गुप्ता और संचालन विधायक प्रतिनिधि सुरेश साव ने किया।

समारोह में पूर्व विधायक प्रत्याशी द्रौपदी देवी सहित कांग्रेस छोड़ आजसू में गये कई लोगों ने पुनः कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। सभी लोगों का पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, विधायक अंबा प्रसाद, जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव सहित कई लोगों ने फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत और अभिनंदन किया।

अवसर पर पूर्व मंत्री योगेंद्र साव ने कहा कि पूर्व की सरकार ने जेल भेजने का काम किया। लेकिन जनता ने पूर्व विधायक निर्मला देवी और उनके बाद वर्तमान विधायक अंबा प्रसाद पर अपना विश्वास जताया और समर्थन दिया। आज अंबा प्रसाद क्षेत्र में विकास को नये आयाम दे रही है। कड़ी मेहनत कर गांव-टोलों और गली-मुहल्लों तक विकास को गति मिली है।

वहीं विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता हमारे परिवार का सदस्य है। माता एवं पिता की अनुपस्थिति में क्षेत्रवासियों ने परिवार की तरह संभाला है। वहीं उन्होंने कहा कि जो कोरोना के बुरे दौर में जनता को कभी नजर नहीं आए आज वे जनता को बरगलाने के लिए निकल रहे हैं।कार्यक्रम को जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, लालदेव सोनी, रामकुमार दुबे, सफर रजा सहित कई लोगों ने संबोधित किया।

इन्होंने थामा कांग्रेस का दामन

सदस्यता ग्रहण करने वाले में पूर्व विधायक प्रत्याशी द्रौपदी देवी, पूर्व विधायक प्रतिनिधि मुकेश ठाकुर, आजसू प्रखंड उपाध्यक्ष ईशु राम, अरविंद तिवारी, पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव, सुनील साव, बरियातू पंचायत मुखिया प्रतिनिधि विकास कुमार, पंचायत समिति सदस्य अरविंद साव, लालकिशुन यादव, नवलेश भारती, प्रमोद वर्मा, राजेंद्र प्रसाद, रामकिशुन साव, किशुन साव, नागेंद्र गंझु, राजेंद्र गंझु, विनोद गंझु, किशोर राणा, अनिल तिवारी, प्रेम साव, प्रकाश साव, नारायण साव, कर्मवीर कुमार गिरी, अमित पासवान, मुकेश कुमार, शंभू कुमार, पंकज गिरी, अजय पासवान, राहुल गिरी, सुमित कुमार ,महेंद्र राणा, दिनेश कुमार, अरुण राम, पिंटू पासवान, रोशन कुमार ,टार्जन कुमार, विनोद कुमार भोक्ता, नागेंद्र गंझु समेत कई शामिल रहे।

ये रहे उपस्थित

समारोह में प्रखंड प्रमुख सुनीता देवी, 20 सूत्री अध्यक्ष अर्जुन राम, कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार यादव, जिला मीडिया प्रभारी कांग्रेस निसार खान, द्रौपदी देवी, प्रेम रंजन पासवान, जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि निरंजन साव, प्रीतम सिंह, मुखिया हित नारायण साव, अमित दूबे, दिनेश साव, अशोक राम, कुलदीप तिवारी, नारायण तिवारी, रामकुमार दुबे, विधायक मीडिया प्रभारी मनोज सिंह, चंदन गुप्ता, महेंद्र रजक, पंचायत अध्यक्ष दिलीप गिरी, संतोष शर्मा, मोहन करमाली, बालेश्वर साव, मोहम्मद मकसूद, मेहंदी हसन, उमेश साव, दिलदार अंसारी, सलामत अंसारी, पंचायत समिति सदस्य रंजीत तुरी, पूर्व मुखिया बैजनाथ महतो, पैक्स अध्यक्ष पंकज सिंह, बबलू सिंह, रमेश साव शाहिद सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!