| समारोह में मुख्य अतिथि मेजर नीरज कुमार दुबे हुए शामिल |
रामगढ़: ए’ला एंग्लाइज स्कूल भुरकुंडा में मंगलवार को 10वीं बोर्ड के सफल छात्र-छात्राओं के लिए अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र मेजर नीरज कुमार दुबे सपत्नीक शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। समारोह में सर्वप्रथम आयुष श्रीवास्तव और समूह ने ‘सरस्वती वंदना’ प्रस्तुत की। वहीं दसवीं कक्षा की छात्रा प्रिया कुमारी वर्मा ने ‘आओ रे शुभ दिन आओ रे’ गीत पर स्वागत नृत्य पेश किया। वहीं आरुषि और समूह ने स्वागत गीत गाकर अतिथियों का अभिनंदन किया।

समारोह में 10वीं बोर्ड के सफल छात्र-छात्राओं को सम्किमानित या गया। इसके साथ ही परीक्षा में विद्यालय के सफल शीर्ष 10 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि मेजर नीरज कुमार दुबे ने स्कूल से जुड़ी अपनी पुरानी यादें साझा की और छात्रों को मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने 10वीं बोर्ड में सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य विजयंत कुमार ने कहा कि मेजर नीरज कुमार दुबे हमारे विद्यालय के छात्र रहें हैं और क्षेत्र की मिट्टी से निकलकर देश की सुरक्षा में योगदान दे रहे हैं। समारोह में नीरज कुमार दुबे की उपस्थिति हम सभी के लिए गौरव भरा पल है।
अवसर पर विद्यालय के सचिव डॉ. जीएम प्रभाकर ने मुख्य अतिथि के प्रति आभार प्रकट किया। साथ ही 95% और इससे ज्यादा अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार के स्वरूप में पुरस्कार राशि का लिफाफा भेंट किया। कार्यक्रम का विधिवत समापन राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के साथ हुआ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केजी की प्राचार्या अंजू पटेल, प्रशासक संजय कुमार, धर्मेश सोनी, जय किशोर प्रसाद महतो, कंचन सोनी , सूरजदेव सिंह , कंचन दास,सिद्धार्थ कुमार, अनुराग मद्धेशिया, गौरव कुमार साहू, कृष्णा अम्बष्टा, कुमार अजीत शर्मा, अजीत सिन्हा, वैभव कुमार, मंतोष कुमार गोप, ट्विंकल पॉल, सपना मिंज, सरिता कुमारी, शबाना खातून, सुमन खलखो, नीतू सिंह, रितिका गुप्ता, गीता प्रसाद, रुचि सिंह, सीमा हेंब्रम, शबनम बानो,चंचला कुमारी, ललिता कुमारी, काजल बनर्जी, सोनी कुमारी, बबीता कुमारी, शीला देवी, वर्षा टेटे और काजल सिंह का विशेष योगदान रहा।
