रामगढ़: पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत की अध्यक्षता में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ चंदन वत्स और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा सहित सभी सर्किल इंस्पेक्टर और विभिन्न थाना और ओपी प्रभारी उपस्थित रहे। 

अपराध गोष्ठी में सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक ने सर्वप्रथम सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्वागत किया। इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने मार्च 2026 तक लंबित कांडों की समीक्षा की। साथ ही विधि-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक के दौरान उन्होंने आपराधिक घटनाओं की रोकथाम और सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने लंबित कांडों के यथाशीघ्र निष्पादन करने, बलात्कार और पोस्को एक्ट से संबंधित कांडों का 60 दिनों के अंदर निष्पादन करने, पासपोर्ट का सत्यापन पांच दिन के अन्दर पूरा कर पोर्टल पर अपलोड करने, डायल 112 के तहत प्राप्त शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने सहित कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश निर्देश दिए। 

इसके अलावा उन्होंने संगठित आपराधिक गिरोह की विवरणी तैयार करने, जेल से बाहर आये अभियुक्तों का सत्यापन करते हुए उनके वर्तमान गतिविधि की समीक्षा करते हुए आवश्यकतानुसार निरोद्धात्मक कार्रवाई करने, गैर तामिला वारंट, स्थाई वारंट और फरार अभियुक्तों की अद्यतन सूची तैयार कर योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करने, सड़क सुरक्षा के तहत नियमित रूप से वाहन चेकिंग करने, थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों को चयनित कर सीसीटीवी लगवाने सहित कई जरूरी निर्देश दिए।

 

 

By Admin

error: Content is protected !!