जिले भर में चलाया जा रहा जागरूकता अभियान 

रामगढ़: झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) के तत्वावधान में पोषण पखवाड़ा 2026 के अंतर्गत जिले भर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत जिले के सभी प्रखंडों में ग्राम संगठन और संकुल स्तरीय संघ  की बैठकों में पारंपरिक खाद्य पदार्थों की प्रदर्शनी आयोजित की जा रही हैं। जिसके माध्यम से स्थानीय पौष्टिक खाद्य सामग्री प्रस्तुत कर लोगों को संतुलित आहार और पोषण के महत्व के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

इस क्रम में मंगलवार को गोला और चितरपुर प्रखंड कार्यालयों में जागरूकता कार्यक्रम सह प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गोला प्रखंड में सीडीपीओ रीना गुप्ता, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बिपिन सिंह, आईसीडीएस सुपरवाइजर विमला कुमारी, किरण महतो, चितालेखा कुमारी सहित अन्य अधिकारी, संकुल संगठन की सेतु दीदी एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं।

वहीं चितरपुर प्रखंड में बीडीओ दीपक मिंज, सीडीपीओ रेणुका कुमारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक लुकेश्वर साव, आईसीडीएस सुपरवाइजर शिखा भारद्वाज सहित अन्य अधिकारी, संकुल संगठन की सेतु दीदी, जेंडर सीआरपी और आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों द्वारा पोषण से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही दादी-नानी की पारंपरिक जानकारी एवं पोषण से जुड़ी प्रेरणादायक कहानियां भी साझा की गईं।

अवसर पर खाद्य विविधता को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में महिला एवं बाल विकास विभाग के सहयोग से ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता और पोषण दिवस का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। 

By Admin

error: Content is protected !!