रामगढ़: डीएवी रजरप्पा में शनिवार से दो दिवसीय डीएवी नेशनल स्पोर्ट्स 2023 का आयोजन किया जा जाएगा। जिसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गई हैं। प्रतियोगिता का उदघाटन सुबह 08:30 बजे सीसीएल रजरप्पा एरिया जीएम पीएन यादव और विशिष्ट अथिति उर्मिला सिंह, इंचार्ज डीएवी पब्लिक स्कूल झारखंड जोन द्वारा किया जाएगा।

आयोजन को लेकर प्राचार्य बीपी रॉय ने शुक्रवार को मैदान पहुंचकर तैयारी का जायजा लिया। साथ ही तैयारी में लगे लोगों को कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए। मौके पर खेल शिक्षक डी मुखोपाध्याय, मनीष कुमार सिंह मौजूद थे।

बताया जाता कि दो दिवसीय नेशनल स्पोर्ट्स के तहत एथलेटिक्स मीट में 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर, 1500 मीटर, डिस्कस थ्रो, जेवलिंग थ्रो, लंबी कूद, ऊंची कूद, 4X 400 रिले रेस, 14,17, 19 वर्ष बालक और बालिका वर्ग की प्रतिस्पर्धाएं होंगी।

जिसमें डीएवी बरकाकाना, डीएवी रजरप्पा, डीएवी पतरातु, डीएवी आरा कूजू, डीएवी केदला, डीएवी घाटो, डीएवी चैनपुर, डीएवी बचरा और डीएवी तापिन नॉर्थ विद्यालय के 200 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

By Admin

error: Content is protected !!