Giddi police

 

गिद्दी (हजारीबाग): गिद्दी पुलिस ने गुरुवार को राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से पुलिस ने लेवी के 40 हजार रुपये, एक बाइक और दो मोबाइल बरामद किया है।

पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन को गुप्त सूचना मिली थी कि काले रंग की पल्सर बाइक  JH24M-6620) पर राहुल दुबे गिरोह के दो सदस्य गिद्दी थाना क्षेत्र में कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलने आ रहै है। इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों को देते हुए पुलिस ने अभियान चलाया।

इस क्रम में पुलिस को जानकारी मिली की अभियुक्त लेवी की रकम वसूल कर बुंडू-बसरिया होते रामगढ़ की ओर भाग रहे हैं। इस दौरान पुलिस ने टोंगी-गिद्दी मेन रोड पर घेराबंदी की गई। पुलिस ने बाइक आती देख रूकने का इशारा किया। जिसपर अभियुक्त भागने लगे। जिसपर पुलिस ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया।

पूछताछ में युवकों की पहचान मन्नु कुमार साव (19 वर्ष) पिता प्रमोद साव निवासी सौदागर मुहल्ला, रामगढ़ और अविनाश कुमार (18 वर्ष) पिता राजेश साव निवासी कोयरीटोला, रामगढ़ के रूप में हुई। तलाशी लेने पर पुलिस ने लेवी के 40,000 रुपये, बाइक और दो मोबाइल भी जब्त किया।

मामले के संबंध में गिद्दी थाना कांड संख्या 30/26 दिनांक 10.09.26 धारा 111(2)(b)/111(3)/308(3)/308(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभियान में गिद्दी थाना प्रभारी इकबाल हुसैन, पुलिस अवर निरीक्षक दामुराम बोयपाई, सहायक अवर निरीक्षक चंदन उरांव, सुनील कुमार सदलबल शामिल थे।