रांची: वियतनाम के दा लाट शहर में 25 सितंबर को सड़क हादसे में जान गंवाने वाले सुखदेवनगर के कुम्हार टोली निवासी राजा कुमार वर्मा के परिजनों से रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने मुलाकात की। इरगु रोड स्थित आवास पहुंचकर उन्होंने राजा के पिता उमेश कुमार वर्मा और छोटे भाई शुभम कुमार वर्मा से मिलकर हरसंभव सहायता का भरोसा दिया।

संजय सेठ ने रांची उपायुक्त से फोन पर बात कर परिजनों को मुआवजा और जरूरी सरकारी सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।

राजा कुमार का पार्थिव शरीर भारत लाने में तत्परता के लिए परिजनों और मोहल्लेवासियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और भारत सरकार के प्रति आभार जताया।