दिशा-निर्देशों का अनुपालन करें सुनिश्चित : राघवेंद्र शर्मा
पतरातू (रामगढ़): शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को पतरातू थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई। जिसकी की अध्यक्षता अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पतरातू राघवेंद्र शर्मा और संचालन थाना प्रभारी विकास आर्यन ने किया।
बैठक में विभिन्न पूजा समितियों के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। पुलिस ने सभी से शांति व्यवस्था बनाए रखने, सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने और अफवाहों से बचने की अपील की।
बैठक में एसडीपीओ राघवेंद्र शर्मा ने पूजा समितियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पंडालों में पर्याप्त रोशनी, सीसीटीवी कैमरे और पार्किंग की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। वॉलंटियर्स के लिए पहचान पत्र अनिवार्य होगा। साथ ही आपात स्थिति से निपटने के लिए हर पंडाल में अग्निशामक यंत्र रखना अनिवार्य होगा।
वहीं थाना प्रभारी विकास आर्यन ने कहा कि दुर्गा पूजा के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पूरी तरह पालन करने और किसी भी आपात स्थिति या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।
बैठक में इंस्पेक्टर सत्येंद्र सिंह, एएसआई सुजीत सिंह, जसीमुद्दीन अंसारी, अमरिंदर कुमार सिंह, गंगाधर महतो, जयप्रकाश सिंह ननकी, अनीता जैन, शशि पाठक, रंजन भगत, परमानंद राजीव, सुशील सिंह, अजय सिंह, राकेश कुमार, जयप्रकाश साहू, मनु साव, अजीत कुमार, मुनीलाल सिंह, अजय अग्रवाल, हरिदास साव, अजय कुमार बरनवाल, प्रदीप शर्मा, किशोर महतो, राहुल कुमार सिंह और संटु सिंह सहित अन्य मौजूद थे।
