रांंची: धरना पर बैठे ग्रामीणों से मिला विहिप का प्रतिनिधिमंडलVHP delegation met the villagers

रांंची: रातू क्षेत्र के मुड़मा-नयासराय में अनिश्चित कालीन धरना पर बैठे ग्रामीणों से बुधवार को विश्व हिंदू परिषद के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।

ग्रामीणों ने बताया कि जहां आईआईएम संस्थान के भवन और चहारदीवारी का निर्माण कराया जा रहा है। वहां से प्राचीन बुढ़वा महादेव मंदिर जाने का रास्ता है। जहां पूजा-पाठ सहित मंदिर के निकट तालाब पर मुंडन संस्कार और छठपूजा करते हैं। बुढ़वा महादेव से लोगों की आस्था जुड़ी हुई है। इस रास्ते का उपयोग क्षेत्र के लोग वर्षों से करते आ रहे हैं। यहां 14 फीट रास्ता छोड़कर निर्माण हो, अन्यथा निर्माण कार्य नहीं होने दिया जाएगा।

विहिप प्रतिनिधिमंडल ने धरने पर बैठे ग्रामीणों को पहल का भरोसा दिलाया। कहा गया कि यह हिन्दू आस्था से जुड़ा मामला है। यहां किसी प्रकार की अप्रिय घटना से सारा समाज आहत होगा। मामले को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों और संस्थान के प्रबंधन से बात की जाएगी।

प्रतिनिधि मंडल में विश्व हिन्दू परिषद के प्रान्त सहमंत्री रंगनाथ महतो, रांची ग्रामीण जिला मंत्री रोबिन कुमार, जिला सहमंत्री रौशन चौधरी, रातु प्रखंड उपाध्यक्ष ज्योति कुमार शामिल थे। धरना पर बैठे लोगों में शंभूनाथ देवघरिया, बीजू महतो, ममता तिर्की, जहाना परवीन, पुष्पा देवी, लक्ष्मी मिर्धा, नीता देवी, सुनीता देवी, सिरका तिर्की, सरोजनी देवी, किरण प्रमाणिक, मनोज महतो, कालीचरण महतो, बलराम चौधरी, सुमिता रजवार, भारती देवी, धर्मदेव भगत, खीरू देवी, दिनेश मुंडा, सुधु मुंडा, राजू रजवार, पंचम कुरमी, कृष्णा महतो, नूनी बाला देवी, प्रभा देवी, अंजू देवी, रूपन देवी, बसंती देवी, कलावती देवी, गीता देवी, फुलमनी देवी, शकुंता देवी, रुक्मणि देवी, दिगू महतो सहित कई मौजूद थे।

 

यह भी पढ़ें- सर्दियों में अंजीर का सेवन आपको रखेगा सेहतमंद

By Admin