कोलकाता: शहर के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार की शाम भगदड़ में 19 लोगों की मौत हो गई। जबकि 25 से अधिक लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार बारिश के दौरान अफरातफरी के बीच भगदड़ मच गई। जिसमें 17 लोगों की घटना स्थल पर मौत हो गई। जबकि दो अन्य लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
मामले को लेकर पुलिस ने बीएनएस 105 के तहत मामला दर्ज कर पूजा समिति के सचिव राज कुमार सेवड़ा सहित 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं घटना की जांच को लेकर हाईकोर्ट के जज के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया है।
हादसे पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 25 लाख और सरकारी नौकरी, घायलों को 5 लाख का ऐलान किया। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घटना पर दुख जताया है और मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की है।
Image courtesy Social media

