Famous industrialist Ratan Tata dies

Ratan Tata: देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का बुधवार को मुंबई में निधन हो गया। 86 वर्षीय रतन टाटा एक अरसे से बिमार चल रहे थे और सोमवार को उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट कराया गया था। जहां बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली।

रतन टाटा ने वर्ष 1991 से लेकर 2012 तक टाटा समूह का नेतृत्व किया। अपने कार्यकाल में उन्होंने कंपनी को नई बुलंदियों तक पहुंचाया। वर्तमान में टाटा समूह विश्व भर में प्रसिद्ध है। इधर, टाटा सन्स कंपनी की ओर से चेयरमैन एन. चंद्रशेखर ने उनके निधन पर प्रेस बयान जारी करते हुए दु:ख व्यक्त है।

वहीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रतन टाटा के निधन पर गहरी शोक संवेदना प्रकट करते हुए दुख जताया है। एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा है कि रतन टाटा दूरदर्शी बिजनेस लीडर थे। वे दयालु आत्मा और असाधारण इंसान थे। उन्होंने भारत के सबसे पुराने औद्योगिक घरानों में से एक टाटा समूह को स्थिर नेतृत्व दिया। अपनी विनम्रता, दयालुता और समाज को बेहतर बनाने के लिए उनकी प्रतिबद्धता ने उन्हें सबका प्रिय बना दिया।

इसे भी पढ़ें – अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुईं राष्ट्रपति

 

By Admin

error: Content is protected !!