India to lead G-20 countries in 2023India to lead G-20 countries in 2023

प्रधानमंत्री ने वेबसाइट, थीम और लोगो लॉन्च किया

भारतवासियों के लिए गर्व करने का ऐतिहासिक अवसर: प्रधानमंत्री

Khabarcell

G-20 देशों के समूह का नेतृत्व 2023 में भारत करेगा। एक दिसंबर से मेजबानी की शुरुआत होगी। पूरे वर्ष जी-20 देशों की अध्यक्षता करते हुए जी-20 सम्मेलन सहित कई कार्यक्रम किये जाएंगे। इस समिट को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वेबसाइट, थीम और लोगो का अनावरण किया।
देशवासियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के अमृतकाल में जी-20 देशों की अध्यक्षता भारत करने जा रहा है। भारत के लिए यह ऐतिहासिक अवसर है। मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूँ।

उन्होंने कहा कि जी-20 ऐसे देशों का समूह है जिसका आर्थिक सामर्थ्य विश्व की 85% जीडीपी का नेतृत्व करता है, यह उन 20 देशों का समूह है जो विश्व के 75% व्यापार का नेतृत्व करते हैं। इन 20 देशों में विश्व की दो तिहाई जनसंख्या समाहित है। अब भारत जी-20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है। यह हर भारतवासी के लिए गर्व की बात है, उसका गौरव बढ़ानेवाली बाती है। भारत की समृद्ध संस्कृति और वसुधैव कुटुम्बकम की धारणा से पुनः दुनिया को अवगत कराने यह सुअवसर मिल रहा है। भारत ने हजारों साल की समृद्धि देखी है तो सबसे ज्यादा अंधकार का समय भी देखा। आज वसुधैव कुटुम्बकम के मंत्र के साथ वैश्विक शांति और उन्नति के लिए भारत शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर अपनी भागीदारी निभायेगा।

उन्होंने कहा कि थीम और लोगों के लिए देश भर से हजारों लोगों के सुझाव मंगाये गये। बेहद खुशी की बात है कि बड़ी संख्या में देशवासी इस ऐतिहासिक अवसर के साझेदारी बने। इंडोनेशिया में जल्द ही G-20 की अध्यक्षता भारत को सौंपे जाने की औपचारिक घोषणा की जाएगी। 

ये है G-20 देशों का समूह

बताते चलें कि G20 समूह में अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राज़ील, कनाडा, चीन, यूरोपियन यूनियन, फ्राँस, जर्मनी, भारत, इंडोनेशिया, इटली, जापान, मेक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, कोरिया गणराज्य, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका शामिल हैं। वर्ष 2022 में इंडोनेशिया 16 वें G-20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है।

By Admin

error: Content is protected !!