राष्ट्रपति ने क्योंझर की जनजातियां विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का किया उद्घाटन

ओडिशा: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार को क्योंझर के गंभरिया स्थित धरणीधर विश्वविद्यालय में क्योंझर की जनजातियां: लोग, संस्कृति और विरात विषय पर आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन किया। वहीं उन्होंने आदिवासी संस्कृति, खान-पान, कला, परिधान पर आधारित प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि क्योंझर में  मुंडा, कोल्ह, भुइयां, जुआंग, सांती, बथुडी, गोंड, संथाल, ओरंग और कोंध जनजातीय समुदाय हैं। जिनकी सांस्कृतिक संरक्षण को लेकर शोधकर्ताओं विस्तृत चर्चा करते हुए ठोस निष्कर्ष पर पहुंचे। यदि कोई समुदाय विकास की मुख्यधारा से छूट रहा है तो, ऐसे विकास को समावेशी विकाह नह़ी कहा जा सकता। कहा कि आदिवासी समाज में पारंपरिक ज्ञान का भंडार है। शिक्षकों और शोधकर्ताओं को जनजातीय गांवों में जाना चाहिए। आदिवासी समाज को करीब से जानना और चाहिए। विलुप्त होते समुदाय के संरक्षण के संरक्षण का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पीवीटीजी समूह को सशक्त बनाने के लिए पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है।  जिसका उद्देश्य आजीविका, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, नल का पानी, स्वच्छता और पोषण प्रदान करना है। इस प्रकार की कल्याणकारी योजनाओं से समाज को अधिक से लाभान्वित करने में भागीदारी निभानी चाहिए

By Admin

error: Content is protected !!