94 कलाकारों को अकादमी फेलोशिप और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार आज

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी पुरस्कृत

नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज संगीत, नृत्य, नाटक, लोक कला और रंगमंच से संबंधित 94 कलाकारों को आज पुरस्कृत करेंगी। वर्ष 2022 और 2023 के लिए प्रतिष्ठित कलाकारों को अकादमी फेलोशिप और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बताते चलें कि कला के क्षेत्र में असाधारण योगदान के लिए अकादमी पुरस्कार वर्ष 1952 से दिए जाते रहे हैं। अकादमी पुरस्कार के तहत कलाकारों को तीन लाख रुपये का नकद पुरस्कार और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के तहत एक लाख रुपये नकद पुरस्कार सहित ताम्रपत्र और अंगवस्त्र प्रदान किए जाते हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्वी क्षेत्र विकास मंत्री जी. किशन रेड्डी, विधि व न्याय (स्वतंत्र प्रभार), संसदीय कार्य और संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति मंत्रालय सचिव गोविंद मोहन, संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्षा डॉ. संध्या पुरेचा मौजूद रहेगी।

By Admin

error: Content is protected !!