आवाज़ की दुनिया के दोस्त अमीन सयानी नहीं रहे, पीएम ने जताया शोक

मुंबई: देश में रेडियो का सुनहरा दौर जब भी याद किया, अमीन सयानी भी याद किया जाएंगे। 1952 से 1994 तक आकर्षक आवाज में शब्दों की चासनी और फिल्मी गीतो की माला पिरो चुके अमीन सयानी का मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बताया जाता है कि मंगलवार की शाम उन्हें हार्ट अटैक आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली।

अमीन सयानी अपनी दिलकश आवाज के लिए जाने जाते थे। उन्होंने 42 वर्षों तक रेडियो के लोकप्रिय कार्यक्रम गीतमाला को होस्ट किया। वहीं टेलीविजन में भी. वे निरमा सहित कई विज्ञापनों में भी नजर आए। रेडियो पर अपनी आवाज और अंदाज से सीधे श्रोताओं के दिल में उतर जाते थे। कहना गलत नहीं होगा कि रेडियो के सर्वाधिक लोकप्रिय हस्तियों में अमीन सयानी का नाम शीर्ष पर है। 

इधर अमीन सयानी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमीन सयानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक्स पर पीएम ने यह कहा कि रेडियो पर अमीन सयानी की आवा में एक आकर्षण था। उन्होंने भारतीय प्रसारण में क्रांति लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार, प्रशंसकों और रेडियो प्रेमियों के प्रति गहरी संवेदना। उनकी आत्मा को शांति मिले। 

By Admin

error: Content is protected !!