स्वस्थ्य तन-मन की सोच के साथ योग की अलख जगा रहे श्रीकांत

रिपोर्ट: अजय कुमार वर्मा

बड़कागांव: आज समूचा विश्व योग की महत्ता को समझ रहा है। देश सहित विदेशों में बकायदा योगा क्लासेज भी संचालित हो रही हैं। बेहतर स्वास्थ्य के लिए लोग योगा क्लासेज पर हजारों रुपये भी खर्च रहे हैं। युवा भी योगा इंस्ट्रक्टर बनकर अपने करियर को नये आयाम दे रहे है। वहीं कुछ लोग ऐसे भी हैं जो नि:शुल्क और निस्वार्थ भाव से भावी युवाओं को योग की विधा में पारंगत करने का प्रयास करते दिख रहे हैं।

प्रखंड के गोंदलपुरा पंचायत स्थित खेल मैदान में इन दिनों गांव के कई बच्चे और किशोर योगाभ्यास करते दिख रहे हैं। यहां गोंदलपुरा के पूर्व मुखिया श्रीकांत “निराला” बच्चों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। श्रीकांत प्रणायाम, आलोम विलोम सहित कई योगासनों की जानकारी दे रहे। साथ ही विभिन्न योगासनों से होनेवाले लाभ की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास भी करा रहे हैं।

सुबह 05:00 बजे से मैदान में योग साधना शुरू हो जाती है। प्रशिक्षक श्रीकांत निराला के साथ कई बच्चे और किशोर योगाभ्यास करते दिखते हैं। प्रशिक्षण 06:15 तक जारी रहता है। चक्रासन, तड़ासन, वृक्षासन, मंडुकासन सहित कई आसन किए जाते हैं। वहीं प्राणायाम, आलोम-विलोम, कपालभाति का अभ्यास भी किया जाता है।

नियमित योगाभ्यास से स्वस्थ्य होता है तन और मन : श्रीकांत

श्रीकांत “निराला” बताते हैं कि योग से तन और मन के कई विकार दूर होते हैं। नियमित योगाभ्यास से जहां कई रोगों से बचाव होता है, वहीं मानसिक रूप से मजबूती मिलती है। मन की स्थिरता और एकाग्रता बढ़ती है। योग का अभ्यास बच्चों को नियमित रूप से योगाभ्यास करना चाहिए। जिससे उनका सर्वांगीण विकास हो और वे रोगमुक्त जीवन जी सके।

वहीं योगाभ्यास करते बच्चों से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि सुबह-सुबह योग करने के बाद दिनभर फ्रेश महसूस करते हैं। चुस्ती-फुर्ती बनी रहती है और आलस नहीं लगता।

योग करने वाले में मुख्य रूप से अशोक यादव, अजीत कुमार, सुषमा कुमारी, सूरज कुमार, विवेक कुमार, अभिजीत राज, प्रिया कुमारी, चन्दा कुमारी, रिया कुमारी, संजना कुमारी, राधिका कुमारी, निशा कुमारी, अंजली कुमारी, भास्कर कुमार, अनु कुमारी, दीपक कुमार सहित कई शामिल हैं।

By Admin

error: Content is protected !!