बड़कागांव: जन सेवा परिषद, कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन एवं चाइल्डलाइन सब सेंटर बड़कागांव में 77 वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।

चाइल्ड लाइन सब सेंटर के टीम लीडर रंजीत कुमार चौबे के द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। तत्पश्चात तिरंगे को सलामी दी गई। वहीं कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में भी झंडोत्तोलन किया गया। मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं क्विज प्रतियोगिता करवाया गया। प्रतियोगिता में सफल बच्चों को पुरस्कृत किया गया

मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से बड़कागांव थाना प्रभारी विनोद तिर्की, सांड पंचायत के मुखिया भीखन महतो, गोंदलपुरा पंचायत के मुखिया वासुदेव यादव, गोंदलपुरा पूरा पंचायत के पूर्व मुखिया श्रीकांत निराला, विद्यालय की वार्डन लीलावती देवी, शिक्षिका निशि रानी, समाजसेवी संजय कुमार, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष होरिल महतो, बड़कागांव थाना से एएसआई प्रदीप कुमार, रितेश कुमार, संध्या रानी तिग्गा, रामाशीष कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!