पोटंगा में आगामी 22 और 23 मई को मंडा पूजा
बड़कागांव: पोटंगा शिव मंदिर के प्रांगण में मंडा पूजा को लेकर बैठक रविवार को हुई। बैठक की अध्यक्षता मंडा पूजा समिति के अध्यक्ष जीतन मुंडा एवं संचालन मंडा पूजा समिति के सचिव अकल मुंडा ने किया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व की कमेटी ही इस वर्ष भी मंडा पूजा का संचालन करेगी। इसमें केवल उप कोषाध्यक्ष का चयन किया जाएगा। वहीं आगामी 22-23 मई 2023 को पोटंगा में मंडा पूजा धूमधाम से मनाने एवं मेला का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान मंडा पूजा की तैयारियों को लेकर चर्चा भी की गई।
मंडा पूजा समिति में अध्यक्ष जीतन मुंडा, सचिव अकल मुंडा, कोषाध्यक्ष बिनोद हेम्ब्रोम, उप कोषाध्यक्ष मुकुंद मुंडा, उपाध्यक्ष मोहन सोरेन, सुरेश मुर्मू, सन्नी सोरेन, सह सचिव राजेंद्र गंझू, पप्पू मांझी, सुखदेव सोरेन, रिझू किस्कू, संरक्षक सोनाराम मांझी, संजय करमाली, गणेश गंझू, संतोष सिंह, सूरज बेसरा, मनोज मुंडा का मनोनीत किए गए।
बैठक में मुख्य रूप से सूरज बेसरा, संजय करमाली, गणेश गंझू, विनोद हेम्ब्रोम, गिरधारी प्रजापति, प्रेमलाल मुंडा, सुरेश हेम्ब्रोम, तपेश्वर साव, पप्पू मुंडा, महावीर मुर्मू, अजय मुंडा, त्रिलोक सोरेन, बंधन मुंडा, राजू मुंडा, मनोज मुंडा, पप्पू मांझी, सुखदेव सोरेन, विनोद मुंडा, झरी करमाली, मोहन सोरेन, कृष्णा गंझू, राजकुमार मुंडा, कैलाश मुंडा, पण्डु मुंडा, मनु लाल सोरेन, रमेश गंझू, कलेश्वर मुंडा, बालदेव करमाली, बब्लू करमाली, रैना मांझी, कमेश्वर मुंडा सहित कई लोग मौजूद थे।