मांडू (रामगढ़): दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण पूर्ण वातावरण में मनाने के लिए 5 अक्टूबर को मांडू थाना परिसर में पुलिस इंस्पेक्टर पंकज कुमार की अध्यक्षता और थाना प्रभारी सदानंद कुमार की उपस्थिति साथ में मांडू डी वा मांडू चट्टी पुंडी,गरगाली के गणमान्य व्यक्ति समाजसेवी सभी दुर्गा पूजा पंडाल कमेटी सदस्य की बैठक की गई।

बैठक में दुर्गा पूजा सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए विभिन्न मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया,साथ ही साथ दुर्गा पूजा कमेटी सदस्य के द्वारा बताया गया कि कलश स्थापना दिन से दुर्गा मां के श्रद्धालु भक्तों के द्वारा प्रत्येक दिन संध्या 7:00 बजे दुर्गा मंदिर स्थल में आरती और प्रसाद वितरण किया जाता है,श्रद्धालु भक्तों को रोड क्रॉसिंग करने पर दिक्कत ना हो उसके लिए रोड में ब्रैकेटिंग उपलब्ध कराते हुए 4 लाइन रोड में लगे हुए स्ट्रीट लाइट मास्क लाइट दुरुस्त कराने के साथ साथ रोड के डिवाइडर में बढ़ा हुआ फूल पौधा को कटिंग करते हुए शराब पीने वाले के ऊपर कड़ी कार्रवाई के साथ कलश स्थापना दिन से अष्टमी पूजा तक रोड के किनारे चौक चौराहों पर मांस मुर्गा मछली अंडा का बिक्री पर अंकुश लगाया जाएगा, विजयदशमी के दिन प्रोसेशन जुलूस पुराना रूठ पहले जिस जिस रूठ में घुमाया जाता था,वही रूठ में जुलूस घूमना चाहिए।

बैठक में डाड़ी प्रमुख दीपा देवी मांडू डी पंचायत के मुखिया बैजनाथ राम मांडू चड्डी पंचायत के मुखिया अनीता देवी पुण्डी पंचायत के मुखिया रोपण देवी,मांडू चट्टी पंचायत के उप मुखिया विधायक प्रतिनिधि पंकज कुमार गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि छोटेलाल भईया,मांडू अंचल के कन्हैया प्रसाद,पूर्व प्रमुख छोटे लाल साहू पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा रामगढ़ के अमरेंद्र कुमार गुप्ता,अशोक साहू,प्रभु वन राम,राजद के शाहिद सिद्दीकी,कृष्ण कुमार साव,अजय कुमार,रमेश कुमार,गुरु गोविंद साव,ज्वाला प्रसाद,राम वीनेश प्रसाद,अशोक सिंह,बंसी साव,अर्जुन राम,मोहम्मद मिस्टर,मोबीन,राजेश कुमार,जगनंदन प्रसाद,मुंशी महतो,परमेश्वर ठाकुर,महेश मंडल थाना के दामोदर राम,राममहली प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल थे।