Jansevak staged protest against reduction in grade payJansevak staged protest against reduction in grade pay

• 9 मई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा सकते हैं जनसेवक

रामगढ़: कृषि विभाग झारखंड सरकार के द्वारा ग्रेड-पे 2400 पर नियुक्त किये गये जनसेवकों को 10 वर्ष सेवा देने के उपरांत ग्रेड-पे घटाकर 2000 किये जाने का आदेश जारी हुआ है। इसके विरोध में झारखंड राज्य जनसेवक संघ ने क्रमवार आंदोलन करने और आगामी नौ मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है।

आंदोलनों के तहत गुरुवार को झारखंड जनसेवक संघ ने छत्तरमांडू में बिरसा मुंडा के प्रतिमा के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया। जिसके माध्यम से जनसेवकों ने ग्रेड-पे घटाने के आदेश को वापस लेने की मांग की।

संघ के महामंत्री लोकेश कुमार ने कहा कि विभाग के तुगलकी फरमान से जनसेवकों के वेतन में 10 से 12 हजार की कटौती हो जाएगी। जिससे परिवार चलाना मुश्किल हो जाएगा। सरकार आदेश को तुरंत रद्द कर ग्रेड-2400 करे अन्यथा जनसेवक अपनी पुरानी 11 सूत्री मांगों और ग्रेड-पे घटाए जाने के आदेश के खिलाफ 9 मई से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर चले जाएंगे। जिसकी जिम्मेवारी विभाग और सरकार की होगी।

धरना में अजीत कुमार गुप्ता, उपेंद्र कुमार, अरविंद कुमार महतो, परमानंद कुमार, विकास कुमार, रंजीत कुमार रजक, पंकज कुमार, अरविंद कुमार, आलोक  मित्रा, उमेश कुमार, विनीता कुमारी, अविल कुमार, संजीव कुमार, त्रिलोकी नाथ महतो, रवि सागर पाण्डेय, जॉर्ज टुडू , सुमितकुमार सिन्हा, अजय कुमार, चित्रा सिंह मुंडा सहित अन्य जनसेवक मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!