भुरकुंडा (रामगढ़): भदानीनगर ओपी क्षेत्र अंतर्गत रामगढ़-पतरातू फोरलेन सड़क पर गुरुवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस क्रम में एक दुकानदार बाइक की चपेट में आ गया। जिससे बाइक सवार और दुकानदार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें आनन-फानन में एंबुलेंस पर सदर अस्पताल रामगढ़ ले जाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार सयाल निवासी सुनील कुमार पैशन प्रो बाइक ( JH 02 AC 0973) पर रामगढ़ से भुरकुंडा की ओर आ रहा थे। इस क्रम में दोपहर तकरीबन 01: 00 बजे राही रेस्टोरेंट के निकट तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर कर मुर्गा दुकान की तरफ मुड़ गई।  बाइक की टक्कर से दुकान संचालक स्थानीय दशरथ लाल घायल हो गए। वहीं दुर्घटना में बाइक सवार सुनील कुमार को भी चोट लगी है। 

मामले की सूचना पर पहुंची भदानीनगर पुलिस ने एंबुलेंस पर दोनों घायलों को सदर अस्पताल भिजवाया। जबकि पुलिस बाइक जब्त कर ओपी ले आई है। दुर्घटना को लेकर अग्रेत्तर कार्रवाई की जा रही है।