गिद्दी (हजारीबाग): सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, गिद्दी बस्ती में चार दिवसीय अर्धवार्षिक परीक्षा फल प्रकाशन एवं अभिभावक गोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में 12 अक्टूबर को वाटिका खंड की अरुण, उदय और प्रभात कक्षाओं का परीक्षा फल प्रकाशित किया गया। द्वितीय चरण में 13 अक्टूबर को कक्षा प्रथम से पंचम तक के विद्यार्थियों का परिणाम घोषित हुआ, जिस पर अभिभावकों ने संतुष्टि व्यक्त की और अपने विचार साझा किए। तृतीय चरण में 14 अक्टूबर को कक्षा षष्ठ से अष्टम तक के अभिभावकों के साथ बच्चों के सर्वांगीण विकास और सुधार को लेकर चर्चा हुई। वहीं अंतिम चरण में 15 अक्टूबर को कक्षा नवम एवं दशम के अभिभावकों को आमंत्रित कर आगामी परीक्षाओं की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया।
अवसर पर प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार मिश्र ने सभी अभिभावकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए सहयोग का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बच्चों का गृहकार्य पूरा हो रहा है, याद करने वाले पाठ याद कराए जाएं और लिखने योग्य प्रश्नों का घर पर अभ्यास कराया जाए। अभिभावक बच्चों के साथ समय बिताएं और समय-समय पर विद्यालय आकर अपने सुझाव भी दें।
अभिभावक गोष्ठी में आचार्य गोविंद प्रसाद महतो, दिनेश प्रसाद साहू, प्रदीप पाल एवं रणबीर कुमार ने भी अभिभावक से बातचीत की और सुझाव दिए ।

