आपात स्थिति में पायलट ने खुद को किया इजेक्ट

Mig-21 Crash:  राजस्थान में भारतीय वायुसेना (IAF) का एक मिग-21 लड़ाकू विमान सोमवार की सुबह करीब 09:45 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में पायलट बाल-बाल बच गया, लेकिन विभाग का मलबा एक घर पर गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का गठन किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार विमान को सूरतगढ़ में वायु सेना स्टेशन से नियमित प्रशिक्षण के दौरान उड़ाया गया था। उड़ान भरने के तुरंत बाद, पायलट को ऑनबोर्ड आपात स्थिति का अनुभव हुआ। जिसके बाद उसने विमान को ठीक करने का प्रयास किया। ऐसा करने में विफल रहने के बाद, पायलट ने खुद को विमान से इजेक्ट कर लिया। पायलट को सूरतगढ़ बेस से करीब 25 किलोमीटर उत्तर पूर्व में बरामद किया गया। पायलट को मामूली चोटें आई हैं।

वहीं विमान का मलबा हनुमानगढ़ जिले के बहलोल नगर में एक घर पर गिर गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। भारतीय वायु सेना ने घटना की पुष्टि करते हुए जानमाल के नुकसान पर खेद प्रकट  किया है। साथ  शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। 

By Admin

error: Content is protected !!