Formation of Tridev Displacement CommitteeFormation of Tridev Displacement Committee

शंकर राम अध्यक्ष एवं खेमानी साव सचिव चुने गए

बड़कागांव: प्रखंड के चेपाकला पंचायत अंतर्गत गढ़ाकोचा लोहा पुल के समीप ग्रामीणों की बैठक रविवार को हुई। जिसकी अध्यक्षता खेमानी साव एवं संचालन बृजेश सिंह ने किया। बैठक में कंपनी के द्वारा विस्थापन कार्य को लेकर विशेष चर्चा की गई। इस दौरान विस्थापितों की समस्याओं को दूर करने को लेकर त्रिदेव विस्थापित समिति का गठन किया गया।

जिसमें सर्वसम्मति से अध्यक्ष शंकर राम, सचिव खेमानी साव, कोषाध्यक्ष फुलेश्वर महतो, उपाध्यक्ष विजय राणा, उप सचिव राजेंद्र प्रसाद, उप कोषाध्यक्ष सिकेंद्र कुमार साव, मीडिया प्रभारी अनुज कुमार सिंह का चयन सर्वसम्मति से किया गया।
मौके पर मुख्य रूप से कैलाश साव, ब्रजेश कुमार सिंह, बाजो राम, रामदुलार साव, द्वारिका भारती, मुकेश साव, दिनेश्वर साव, सिकंदर साव, संतोष सिन्हा, सुरेश राणा, विजय महतो, दिनेश्वर महतो, बालेश्वर महतो, मिठू महतो, कुलदीप महतो, रामकुमार साव, टीभर राम सहित जुगरा, चेपाकला, आराहारा एवं मझली डाड़ी के ग्रामीणों मौजूद थे।