Nehru Yuva Kendra Chatra organized an exhibition of coarse grainsNehru Yuva Kendra Chatra organized an exhibition of coarse grains

चतरा: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की स्वायत्तशासी संस्था नेहरू युवा केन्द्र चतरा के द्वारा मिशन लाइफ के तहत मोटा अनाज की प्रदर्शनी का आयोजन राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय चतरा में मंगलवार को किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तरी वन प्रमंडल के डीएफओ राहुल कुमार मीणा, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा दिनेश कुमार मिश्र, नेहरू युवा केंद्र चतरा की उपनिदेशक ललिता कुमारी, राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय की प्राचार्य नीतू कुमारी प्रजापति, गंधरिया पंचायत की मुखिया अनीता यादव उपस्थित थे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया तत्पश्चात नेहरू युवा केंद्र चतरा के द्वारा अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर नेहरू युवा केंद्र चतरा की उपनिदेशक ललिता कुमारी ने मिशन लाइफ के अंतर्गत मोटे अनाज की प्रदर्शनी की विशेषता एवं लाभ के बारे में विस्तार से चर्चा किया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि उत्तरी वन प्रमंडल के डीएफओ राहुल कुमार मीणा ने कहा कि मोटा अनाज जैसे मक्का, मडुवा, जौ, चना, बाजरा, उरद, तिल, तीसी आदि रामबाण के समान हैं। जिला शिक्षा पदाधिकारी चतरा दिनेश कुमार मिश्र ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं का पसंदीदा भोजन जंक फूड बन गया है। सॉफ्ट ड्रिंक के नाम पर जहर पीने का काम कर रहे हैं। इन सभी चीजों से बचने के लिए उन को जागरूक करने के लिए भारत सरकार इस तरह का कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में जितनी बीमारियां हमें देखने को मिल रही है कहीं ना कहीं जंक फूड लेने का परिणाम है।

वहीं राज्य सम्पोषित बालिका उच्च विद्यालय चतरा की प्राचार्य नीतू कुमारी प्रजापति ने कहा कि हम लोग पूर्वजों से मोटे अनाज जैसे मक्का, दरा, बाजरा रोटी, मडुवा रोटी खाते आ रहे हैं और स्वस्थ हैं। जो आज देखने को नहीं मिल रहा है। गंधरिया पंचायत की मुखिया अनीता देवी ने भी मोटे अनाज से होने वाले फायदे को बताया।

मौके पर शिक्षिका सीमा श्रीवास्तव, शिक्षक श्याम किशोर, नेहरू युवा केंद्र चतरा के हीरा चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक जयनाथ कुमार यादव, रविकांत यादव, मनोज यादव, विनीत मौर्य, पूजा कुमारी, संतोषी कुमारी, रीना, राज कुमारी, पूजा कुमारी, बबली कुमारी, सीता कुमारी, चंपा कुमारी सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!