Robin Minz, the selected player in IPL, met the Chief Minister.Robin Minz, the selected player in IPL, met the Chief Minister.

रांची: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए मुंबई इंडियंस टीम में चयनित रॉबिन मिंज ने मंगलवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शिष्टाचार भेंट की।

 इस दौरान विधायक राजेश कच्छप, रॉबिन मिंज के पिता फ्रांसिस मिंज और माता एलिस मिंज और कोच चंचल भट्टाचार्य सहित अन्य मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने रॉबिन मिंज का उत्साह बढ़ाते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रॉबिन बेहतर प्रदर्शन कर क्रिकेट में बड़ा मुकाम हासिल कर अपने राज्य और देश का नाम रौशन करें।

बताते चलें कि रॉबिन मिंज मूल रूप से गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के रहनेवाले हैं। वे झारखंड के पहले ऐसे आदिवासी क्रिकेट खिलाड़ी हैं, जिनका चयन आईपीएल के लिए हुआ है। वे बल्लेबाज के साथ अच्छे विकेटकीपर बताए जाते हैं। रॉबिन मिंज का चयन आईपीएल में मुंबई इंडियंस टीम के लिए हुआ है।

By Admin

error: Content is protected !!