सयाल डी शाखा के अध्यक्ष प्रसून कुमार कुन्दन और सचिव सदानंद प्रसाद सिंह बने
रामगढ़: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन (एटक) का 34वें शाखा सम्मेलन की शुरुवात कॉमरेड दशरथ के द्वारा झण्डा तोलन कर किया गया। उसके बाद शहीद बेदी पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए पुष्पांजलि अर्पित किया गया।
सम्मेलन की शुरुआत हेतू तीन सदस्यी अध्यक्ष मंडली का चयन किया गया। उसके बाद सम्मेलन की विधिवत शुरुआत उद्घाटन भाषण कन्हैया सिंह के द्वारा किया गया। सचिव के प्रतिवेदन को पारित करते हुए नए 31 सदस्यी कार्यकारणी समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष प्रसून कुमार कुन्दन, सचिव सदानन्द प्रसाद सिह, कोषाध्यक्ष अरविंद कुमार का चयन सर्वसम्मति से किया गया। दो उपाध्यक्ष और दो सहायक सचिव का भी चयन किया गया है एवं चार पद सदस्यों का रिक्त रखा गया है। बैठक में निर्णय लिया गया कि रांची में आयोजित 10 अगस्त के महापड़ाव में सयाल से अच्छी संख्या में साथी भाग लेंगे।
मौके पर मुख्य रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष कन्हैया सिंह, क्षेत्रीय सचिव विंध्याचल बेदिया, बिरसा शाखा सचिव वरुण कुमार, बिरसा शाखा अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, भुरकुंडा शाखा सचिव लखेंद्र राय, उरीमारी शाखा सचिव महादेव मांझी, महाप्रबंधक कार्यालय सचिव सुदेश कुमार, महाप्रबंधक कार्यालय अध्यक्ष राजेंद्र साहू, जेपीएससी सदस्य नरेश मंडल, सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य विकास कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।
