Football competition organized in Balasgara under Khelo JharkhandFootball competition organized in Balasgara under Khelo Jharkhand

हजारीबाग: झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा प्रायोजित खेलो झारखंड 2023-24 के अंतर्गत विद्यालय स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच पटेल स्टेडियम बलसगरा में खेला गया। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में किसान मजदूर उच्च विद्यालय बलसगरा के कक्षा दशम ए बनाम नवम बी के बीच खेला गया।

दोनों ही टीमों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए निर्धारित समय में एक भी गोल नहीं कर सकी। जिसके बाद मैच का निर्णय पेनाल्टी शूटआउट के द्वारा किया गया। जिसमें दशम ए ने नवम बी को 3-2 से पराजित करते हुए टुर्नामेंट पर कब्जा जमा लिया।

इससे पूर्व प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मुख्य अतिथि पंचायत के मुखिया सुदर्शन भुइयां, विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य सुरेश राम के द्वारा खिलाड़ियों के द्वारा परिचय प्राप्त कर किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि बलसगरा पंचायत के मुखिया सुदर्शन भुइयां ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का साधन नहीं हैं, बल्कि वे एक खिलाड़ी को कई चीजें सिखाते हैं। जो उसे जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में मदद करते हैं। खेल एक खिलाड़ी को जीवन के वैकल्पिक चरणों में सफलता और विफलता को साझा करने, सामूहिक रूप से एक समस्या से निपटने, महत्वपूर्ण स्थितियों में एक दूसरे की मदद करने की कला सिखाते हैं। यह उनके नेतृत्व और टीम के काम करने के गुणों को भी बढ़ाता है।

विद्यालय के सचिव मंगलदेव महतो ने कहा कि खेल एक व्यक्ति के दिमाग को स्वस्थ और सक्रिय रखने में मदद करते हैं। जिसके कारण उनकी नकारात्मक ऊर्जा चली जाती है और सकारात्मक ऊर्जा हर जगह फैल जाती है। यह लोगों को मजबूत, आत्मविश्वास और कुशल बनाता है। इसके मानसिक, शारीरिक विकास और चरित्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आज अभिनव बिंद्रा, साइना नेहवाल, ज्वाला गुट्टा, सचिन तेंदुलकर, मिल्खा सिंह और सानिया मिर्जा जैसे अत्यधिक सफल और प्रसिद्ध खिलाड़ी अपने जुनून को आगे बढ़ाने के लिए खेल में अपनी रुचि के लिए समर्पित हैं। उनके ध्यान, कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ता ने उन्हें आज एक सेलिब्रिटी के रूप में विश्व प्रसिद्ध बना दिया। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को महसूस किया और इसे बहुत गंभीरता से लिया।

मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी राजकुमार करमाली, किशोर कुमार महतो, प्रधानाध्यापक गिरधारी महतो, विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं में उमेश कुमार, प्रमोद कुमार, बालेश्वर प्रसाद, सुनील कुमार, पुष्पा करमाली, बसंती कुमारी, भारती सिंह, ब्रह्मदेव महतो सहित कई लोग मौजूद थे।

By Admin

error: Content is protected !!