रामगढ़: ‘मेरी माटी मेरा देश’ अभियान के तहत पतरातू प्रखंड के पालू पंचायत से शुक्रवार को कलशयात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि और स्थानीय लोग शामिल हुए। कलशयात्रा पतरातू प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर संपन्न हुई।
बताया गया कि गांव की यह माटी प्रखंड कार्यालय पतरातु से दिल्ली अमृत वाटिका जायेगी। जहां इ माटी से देश के वीर शहीदों के नाम वृक्ष लगाया जाएगा। जिन्होंने देश के लिए सर्वस्व न्योछावर कर दिया उनके सम्मान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर ‘मेरी माटी मेरा देश’ कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने किया हर घर तिरंगा अभियान का शुभारंभ
कलशयात्रा में पालू मुखिया पानो देवी, पंचायत समिति सदस्य भाग एक सुनीता देवी, भाग दो अजय कुमार सिंह, उप मुखिया उज्जवल कुमार सिंह, पंचायत सेवक नरेश महतो, ग्राम रोजगार सेवक राजकुमार रवि, वार्ड सदस्य राहुल कुमार, शिव कुमार महतो, सेवंती देवी ललिता टोप्पो, सविता कुमारी, दिलनारायन कुमार, ममता देवी, नमिता देवी, सबिता देवी, संध्या कुमारी , विक्की कुमार, सेवता भारती, कृष्ण कुमार सिंह, कामेश्वर साव पंचायतवासी में गणित देवी, संजू देवी,पुनीता देवी,ललिता देवी, पुणी देवी,सबीना टोप्पो, सरिता देवी, हेमा देवी, रीना देवी, शिवा मिंज, भारतनाथ, फूलचंद महतो, महावीर मिंज, कलावती देवी, रघुनाथ महतो सहित कई शामिल रहे।
