रामगढ़: सयाल उत्तरी पंचायत सचिवालय एवं अंबेडकर भवन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के स्मारक के समीप स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया।
पंचायत सचिवालय एवं अंबेडकर भवन में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के स्मारक के समीप मुखिया आशा देवी एवं पूर्व मुखिया सह झामुमो नेता सत्येंद्र यादव के अध्यक्षता में 77 वां स्वतंत्रता दिवस पर झंडोत्तोलन किया गया। वहीं आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर अमृत वाटिका के लिए पौधे का वितरण एवं पौधारोपण किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से पंचायत सचिव चंद्रपाल महतो, उप मुखिया विमलेश कुमार, पूर्व उप मुखिया उर्मिला देवी, वार्ड सदस्य गीता कुमारी, मंजूलता कुमार, कांति कुमारी, ज्ञानती देवी, सीता देवी, संगीता देवी, अंशी देवी, पुनम कुमारी, आंगनबाड़ी सेविका सविता देवी, तेजस्वी परियोजना से गीता कुमारी, अमृता सिन्हा, विनोद प्रसाद, सरिता कुमारी, मनु कुमारी, आजीविका सखी मंडल से बबीता देवी, जानकी कुमारी, रीमा वर्मा, साजरा खातून, राजरानी देवी, अजमेरी प्रवीण, रेहाना खातून, युवा भाजपा मंडल अध्यक्ष अनूप कुमार सिंह, पंचायत के वरिष्ठ नागरिक वशिष्ठ चौबे, रामविलास यादव, शारदा देवी, सुजीत ठाकुर, विजय बहादुर सिंह, ललन यादव, अमित कुमार सिन्हा, जसीम अंसारी, पिंटू पांडे, संजय यादव, सुरेश रजक, उमेश यादव, बिनोद रजक, प्रियारंजन कुमार, अजीत कुमार सिन्हा, रोशन कुमार, अजय भगत, योगेंद्र प्रसाद, शिवपूजन यादव, दिलीप कुमार मेहता, अशोक कुमार, विद्यार्थी पासवान, शशि चौहान, विनोद राम, मनीष कुमार, जुबेर अहमद सहित कई लोग मौजूद थे।